Media24Media.com: वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, 10 मजदूर अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, 10 मजदूर अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे

Document Thumbnail

 रायगढ़/सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। शनिवार (18 अप्रैल) सुबह रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 10 मजदूर विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट के बॉयलर में अचानक हुए जोरदार विस्फोट के कारण हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी घायलों को तत्काल रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान दो दिनों के भीतर कई घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। 17 अप्रैल को मध्यप्रदेश निवासी किस्मत अली की रायपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हुई थी। वहीं 18 अप्रैल की सुबह पश्चिम बंगाल निवासी सुब्रोतो जेना ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंतिम सांस ली।

प्रशासन के अनुसार, अब तक 22 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 अन्य का इलाज जारी है। घायलों के उपचार के लिए अस्पतालों में विशेष चिकित्सा टीम तैनात की गई है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.