Media24Media.com: दरिंदगी की हद: महिला की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दरिंदगी की हद: महिला की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल

Document Thumbnail

 अंबिकापुर। शहर में एक अधेड़ महिला की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड किनारे शुक्रवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।


सिर कुचला, गले पर धारदार हथियार के निशान

जानकारी के अनुसार महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पास महिला का शव पड़ा मिला। महिला के गले में धारदार हथियार के गहरे निशान थे, जबकि चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ मिला।

दरिंदगी की आशंका, पहचान छिपाने की कोशिश

जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया है । पुलिस आशंका जता रही है कि महिला के साथ पहले दरिंदगी की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है।

CCTV में संदिग्ध के साथ दिखी महिला

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में महिला किसी संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी है। पुलिस उसकी पहचान कर तलाश में जुटी हुई है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह सहित फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.