Media24Media.com: बस्तर में क्रिकेट का महासंग्राम: सचिन खुद खेलेंगे बच्चों के साथ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस्तर में क्रिकेट का महासंग्राम: सचिन खुद खेलेंगे बच्चों के साथ

Document Thumbnail

 दंतेवाड़ा : कभी नक्सल हिंसा के लिए चर्चित रहा बस्तर अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। इसी बदली हुई तस्वीर के बीच 22 अप्रैल को भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम इंद्रावती नदी के किनारे बसे छिंदनार गांव में प्रस्तावित है, जहां वे स्थानीय बच्चों और ग्रामीणों के बीच समय बिताएंगे।


बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट

इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर खुद बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम न सिर्फ खास बल्कि यादगार बनने जा रहा है। क्षेत्र के बच्चों और ग्रामीणों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

खेल और शिक्षा को बढ़ावा

यह पहल सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के माध्यम से की जा रही है, जो लंबे समय से बस्तर जैसे क्षेत्रों में खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। खासतौर पर उस समय यह पहल शुरू की गई थी, जब यह इलाका नक्सल समस्या से प्रभावित था।

बदलते बस्तर की तस्वीर

अब हालात में सुधार के बाद सचिन का यह दौरा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। यह न केवल बच्चों को प्रेरित करेगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि बस्तर अब विकास और अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हालिया दौरा और जमीनी पहल

हाल ही में फाउंडेशन की टीम ने भी छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के पास स्थित गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। साथ ही बिलासपुर के गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.