Media24Media.com: वनांचल में तेंदुलकर परिवार का गोपनीय दौरा: बैगा समुदाय से मिले, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वनांचल में तेंदुलकर परिवार का गोपनीय दौरा: बैगा समुदाय से मिले, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Document Thumbnail

 मुंगेली/बिलासपुर। सचिन तेंदुलकर के परिवार ने छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दो दिवसीय गोपनीय दौरा किया। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया तेंदुलकर ने मुंगेली जिले स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के भीतर बसे दूरस्थ गांवों का भ्रमण किया।


जानकारी के अनुसार, यह दौरा पूरी तरह लो-प्रोफाइल रखा गया था। इस दौरान तेंदुलकर परिवार ने बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर उनके जीवन, स्वास्थ्य सुविधाओं और जरूरतों को करीब से समझा।

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रवास Sachin Tendulkar Foundation द्वारा वित्तपोषित गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था के कार्यों के मूल्यांकन से जुड़ा था।

दौरे के दूसरे दिन परिवार बिलासपुर के पास गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और डॉक्टरों व नर्सों के साथ बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की गई।

पहले दिन टीम बम्हनी, लमनी और छपरवा जैसे दूरस्थ गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान सारा और सानिया नवजात बच्चों को गोद में लेकर दुलार करती नजर आईं, जिससे दौरे का भावनात्मक पक्ष भी सामने आया।

दो दिवसीय प्रवास के बाद बुधवार शाम तेंदुलकर परिवार मुंबई लौट गया। इस दौरे ने छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीद जगाई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.