Media24Media.com: तनाव के बीच फिर अस्थिर हुआ होर्मुज स्ट्रेट, ईरान ने भारतीय जहाज को लौटाया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तनाव के बीच फिर अस्थिर हुआ होर्मुज स्ट्रेट, ईरान ने भारतीय जहाज को लौटाया

Document Thumbnail

 Iran War: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz में एक बार फिर अस्थिरता देखने को मिल रही है। शनिवार, 18 अप्रैल को ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने एक भारतीय जहाज को बीच रास्ते से लौटने का निर्देश दिया।


जानकारी के अनुसार, ‘भाग्य लक्ष्मी’ नामक यह जहाज यूएई से रवाना हुआ था और इसमें भारतीय चालक दल मौजूद था। जैसे ही जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहा था, ईरानी अधिकारियों ने रेडियो संदेश के जरिए स्पष्ट निर्देश दिया कि मार्ग फिलहाल बंद है और जहाज को तत्काल वापस लौटना होगा।

रेडियो बातचीत का ऑडियो वायरल

इस घटनाक्रम का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें जहाज के कैप्टन और IRGC अधिकारी के बीच बातचीत सुनी जा सकती है। ईरानी अधिकारी ने कहा कि स्ट्रेट से आवाजाही पर रोक है और जहाज को अपने पोर्ट की ओर लौटना होगा। इसके बाद जहाज ने दिशा बदल ली।

गोलीबारी की भी घटना

इससे पहले ईरानी गनबोट्स द्वारा भारतीय झंडे वाले दो जहाजों पर गोलीबारी की घटना भी सामने आई। इनमें से एक टैंकर इराकी तेल लेकर जा रहा था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक जहाज ‘Sanmar Herald’ को नुकसान पहुंचने की खबर है।

भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

घटना को लेकर भारत सरकार ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब कर भारतीय जहाजों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। भारत ने इस तरह की घटनाओं को गंभीर बताते हुए सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने की मांग की है।

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है, जहां से रोजाना बड़ी मात्रा में कच्चा तेल गुजरता है। हाल ही में ईरान ने इसे खोलने का संकेत दिया था, लेकिन अमेरिका की आर्थिक नीतियों के विरोध में IRGC ने एक बार फिर प्रतिबंधात्मक रुख अपनाया है।

भारत पर पड़ सकता है असर

भारत अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। ऐसे में इस मार्ग में किसी भी तरह की बाधा से तेल की कीमतों और आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समुद्री सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.