Media24Media.com: जंगल में दंतैल का कहर: महुआ बीनने गए ग्रामीण की जान गई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जंगल में दंतैल का कहर: महुआ बीनने गए ग्रामीण की जान गई

Document Thumbnail

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने जंगल गए एक वृद्ध की हाथी के हमले में मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार तड़के की बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी के डडिंया गांव निवासी 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह सुबह करीब 4 बजे महुआ बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान एक दंतैल हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

हाथी ने वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.