Media24Media.com: हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, मर्सिडीज कार समेत ₹6.34 लाख नगद जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, मर्सिडीज कार समेत ₹6.34 लाख नगद जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। खेतों के बीच चल रहे इस जुआ अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य कई आरोपी मौके से फरार हो गए।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापा मारा।

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई और वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी सेक्टर-10, भिलाई
रितेश कुमार (36 वर्ष), निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर

जब्त सामग्री

नगद राशि – ₹6,34,000
मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944)
दो आईफोन
ताश की गड्डी

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई कुल सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 42.14 लाख रुपये है।

फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.