Media24Media.com: काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर लौटे पीएम मोदी, काशीवासियों का किया अभिवादन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर लौटे पीएम मोदी, काशीवासियों का किया अभिवादन

Document Thumbnail

वाराणसी। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Kashi Vishwanath Dham में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और इसके बाद कॉरिडोर का भ्रमण किया। दर्शन के उपरांत उनका काफिला वापस रवाना हुआ। इस दौरान गेट नंबर-4 पर मौजूद लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।


बच्चों से किया संवाद
मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री ने नन्हे बच्चों से बातचीत की। बच्चों के साथ उनका संवाद आत्मीय रहा और वे मुस्कुराते नजर आए। वहीं श्रद्धालु भी प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे।

वैदिक विधि से संपन्न हुआ पूजन
मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री ने षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। पंडित ओम प्रकाश मिश्र समेत ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान संपन्न कराया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

त्रिशूल-डमरू के साथ किया अभिवादन
पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा विश्वनाथ के भक्तों का अभिवादन किया। परिसर में शंखनाद और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
प्रधानमंत्री का काफिला मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और चौक होते हुए मंदिर पहुंचा। इस दौरान रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया।

स्कूली बच्चों और NCC कैडेट्स में उत्साह
बनारस रेलवे स्टेशन और लहुराबीर चौराहे के पास स्कूली बच्चे और NCC कैडेट्स प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे। उनके हाथों में संदेश लिखे पोस्टर और छोटे उपहार भी नजर आए।

करीब एक साल बाद प्रधानमंत्री के काशी आगमन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.