Media24Media.com: IPL सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IPL सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टा कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी पर ‘3 STUMPS’ नाम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए IPL मैचों पर सट्टा संचालित करने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में इस नेटवर्क के तार कथित तौर पर महादेव सट्टा नेटवर्क से मिलते-जुलते पाए गए हैं।


मामले में गंज थाना में 13 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद से आरोपी फरार था । पुलिस को आशंका है कि वह विदेश में बैठकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा है और रायपुर सहित देश के कई शहरों में अपने सहयोगियों के जरिए सट्टा सिंडिकेट चला रहा है।

जांच के अनुसार, यह नेटवर्क रायपुर, मुंबई, पुणे और गोवा तक फैला हुआ था। अलग-अलग पैनल के माध्यम से यूजर्स को जोड़ा जाता था और उन पर दांव लगवाए जाते थे। पैसों के लेन-देन के लिए कथित तौर पर म्यूल (फर्जी/किराए के) खातों का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था।

पुलिस ने यह भी पाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं को इस अवैध सट्टा नेटवर्क से जोड़ा जा रहा था। सिंडिकेट में अलग-अलग भूमिकाएं तय थीं—कुछ लोग यूजर्स जोड़ते थे, कुछ बेटिंग ऑपरेशन संभालते थे, जबकि अन्य फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मैनेज करते थे।

गौरतलब है कि रायपुर पुलिस इससे पहले भी इस नेटवर्क से जुड़े 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में कई पैनल ऑपरेटरों की भूमिका सामने आ चुकी है।

फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस सट्टा सिंडिकेट से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.