Media24Media.com: महासमुंद में पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 करोड़ का गांजा नष्ट, तस्करों में मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 करोड़ का गांजा नष्ट, तस्करों में मचा हड़कंप

Document Thumbnail

 महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल 96 किलो 660 ग्राम गांजा नष्ट किया है। इस कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। पूरी प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के तहत जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई।


तीन मामलों का जब्त गांजा किया नष्ट

पुलिस के अनुसार यह गांजा कोमाखान थाना क्षेत्र में दर्ज तीन अलग-अलग NDPS एक्ट के मामलों में जब्त किया गया था। इनमें एक मामला वर्ष 2025 का और दो मामले वर्ष 2026 के हैं।

बालाजी प्लांट में पूरी हुई प्रक्रिया

गांजा नष्टीकरण की कार्रवाई बालाजी प्लांट में की गई। इस दौरान जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष (पुलिस अधीक्षक), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में पहले जब्त सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया, इसके बाद नियमानुसार नष्ट किया गया।

करीब 5 करोड़ की बताई गई कीमत

नष्ट किए गए गांजा की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसे जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

ड्रग्स के खिलाफ सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.