Media24Media.com: महासमुंद में नशे पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में नशे पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 47.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23.65 लाख रुपये बताई जा रही है।


कार्रवाई के दौरान एक ट्रक, कार, मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 59.51 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

नाकेबंदी में पकड़ा गया ट्रक

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से ट्रक के जरिए गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कोमाखान क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे बनाए गए विशेष चेंबर और प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

मुंगेली में खपाने की थी तैयारी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजे की यह खेप ओडिशा के कालाहांडी से लाई गई थी, जिसे छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में खपाने की योजना थी। जांच में इस तस्करी नेटवर्क के तार ओडिशा के बलांगीर जिले से जुड़े पाए गए हैं।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद मिराज और रोहित पोंड (बलांगीर, ओडिशा) तथा दीपक साहू (मुंगेली, छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया है।

तीन महीने में बड़ी कार्रवाई

महासमुंद पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में जिले में 74 मामलों में 5685 किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है और 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, वित्तीय लेनदेन और अन्य कनेक्शनों की गहन जांच में जुटी हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.