Media24Media.com: आखिरी दिन बड़ा एक्शन: 105 हथियारों के साथ 33 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, करोड़ों की बरामदगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आखिरी दिन बड़ा एक्शन: 105 हथियारों के साथ 33 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, करोड़ों की बरामदगी

Document Thumbnail

 रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। चार जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, वहीं भारी मात्रा में हथियार, नकदी और सोना भी बरामद किया गया है।


जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया। यहां से कुल 93 हथियार बरामद किए गए, जिनमें 4 एके-47 और 9 एसएलआर राइफलें शामिल हैं। इसके अलावा 14.06 करोड़ रुपये की डंप रिकवरी भी हुई है, जिसमें 2.90 करोड़ रुपये नकद और 7.2 किलोग्राम सोना शामिल है। बरामद सोने की कीमत करीब 11.16 करोड़ रुपये आंकी गई है।

वहीं, दंतेवाड़ा जिले में 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनके पास से 8 एसएलआर समेत अन्य हथियार बरामद हुए। सुकमा जिले में 2 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जहां से 1 एलएमजी, 2 एके-47 राइफलें और 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

इसके अलावा नारायणपुर जिले में 1 नक्सली ने एक एलएमजी के साथ आत्मसमर्पण किया।

सुरक्षाबलों का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे अभियानों और बढ़ते दबाव के कारण नक्सली संगठन कमजोर हो रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कैडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.