Media24Media.com: बॉयलर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने तय किए जांच के 8 पैमाने

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बॉयलर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने तय किए जांच के 8 पैमाने

Document Thumbnail

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। कलेक्टर अमृत टोपनो ने डभरा एसडीएम को जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।


प्रशासन ने हादसे की तह तक पहुंचने के लिए 8 अहम बिंदु तय किए हैं, जिनके आधार पर पूरे मामले की परत-दर-परत जांच की जाएगी। जांच में प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी खामियां और निरीक्षण प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है।


इन बिंदुओं पर होगी जांच

बॉयलर में तकनीकी खराबी कैसे उत्पन्न हुई
सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं
नियमित निरीक्षण और मेंटेनेंस हुआ या नहीं
स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की भूमिका
हादसे के समय सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू थे या नहीं
आपातकालीन व्यवस्था और प्रतिक्रिया की स्थिति
जिम्मेदार अधिकारियों/प्रबंधन की भूमिका
पूर्व में किसी तरह की चेतावनी या लापरवाही के संकेत

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर अमृत टोपनो ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहन जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

हादसे में कई मजदूरों की मौत

गौरतलब है कि इस हादसे में कई मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि कई अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में जांच रिपोर्ट को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.