Media24Media.com: पखांजुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, कई घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पखांजुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, कई घायल

Document Thumbnail

 पखांजुर (कांकेर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पीवी-27 गांव में जमीन विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद अचानक उग्र हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और संघर्ष में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को तत्काल पखांजुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.