Media24Media.com: पत्नी को मनाने पहुंचा पति, प्रेमी के घर के सामने लगाई फांसी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्नी को मनाने पहुंचा पति, प्रेमी के घर के सामने लगाई फांसी

Document Thumbnail

 बालोद। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी को वापस घर लाने की कोशिश में जुटे पति ने निराश होकर आत्महत्या कर ली। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद परमानंद लगातार उसे वापस लाने का प्रयास कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने में लगा था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया।

इसके बाद परमानंद यादव पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा, जहां उसने प्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.