Media24Media.com: NH-53 पर भीषण हादसा: रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

NH-53 पर भीषण हादसा: रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत

Document Thumbnail

 रायपुर। जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार रेत से भरे अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया।


यह हादसा ग्राम उमरिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक होंडा मोटरसाइकिल (CG 04 LH 2236) पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे रेत लदे हाइवा (CG 04 QW 9904) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। फरार चालक की तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बेहद भयावह था और टक्कर के बाद दोनों युवकों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए। फिलहाल पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में रेत परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाइवा चालक नियमों की अनदेखी कर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.