Media24Media.com: CG NEWS : शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत: ब्रेक फेल ट्रैक्टर पलटा, घर में पसरा मातम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत: ब्रेक फेल ट्रैक्टर पलटा, घर में पसरा मातम

Document Thumbnail

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शादी के महज दो दिन बाद एक दूल्हे की मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपोड़ी निवासी देवांगन सिदार (35) की शादी 8 अप्रैल को जशपुर जिले के कोतबा में संपन्न हुई थी। इसके बाद 9 अप्रैल को गांव में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। सभी कार्यक्रमों के बाद 10 अप्रैल को यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल की शाम देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार के ट्रैक्टर में टेंट का सामान लेकर दोस्तों के साथ पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था। सतीपारा में सरपंच के घर के पास पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटने से देवांगन सिदार उसके नीचे दब गया और सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में उसके साथ मौजूद तीन दोस्त भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक देवांगन सिदार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) के रूप में कार्यरत था। घर में 5 अप्रैल से शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.