गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गांजा तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में गांजा से भरे पैकेट बहते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर 17 पैकेट बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, पाण्डुका थाना क्षेत्र अंतर्गत फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर में गांजा से भरे पैकेट बहने की सूचना पुलिस को मिली थी। यह स्थान नेशनल हाईवे-130 से करीब 5 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर से पैकेट निकालने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह मादक पदार्थों की तस्करी का नया तरीका तो नहीं है। मामले की जांच जारी है।

.gif)