Media24Media.com: पहलगाम हमले की पहली बरसी: पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पहलगाम हमले की पहली बरसी: पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकेगी। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा।


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। एक राष्ट्र के रूप में हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं। आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।”


गौरतलब है कि Pahalgam में 22 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर सेना की वर्दी में आए थे, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। बताया गया कि आतंकियों ने पहले पर्यटकों की पहचान पूछी और दस्तावेजों की जांच के बाद गोलीबारी की।

इस हमले के बाद क्षेत्र में पर्यटन पर बड़ा असर पड़ा था और पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई थी। हालांकि, समय के साथ हालात सामान्य हो रहे हैं और एक बार फिर पर्यटक घाटी का रुख करने लगे हैं।

पहलगाम हमला देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका था, जिसने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को फिर से रेखांकित किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.