Media24Media.com: राजधानी के अपार्टमेंट में लिफ्ट में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी के अपार्टमेंट में लिफ्ट में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके स्थित डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में शनिवार को लिफ्ट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लिफ्ट धुएं से भर गई और कुछ ही देर में पूरा परिसर धुआं-धुआं हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले लिफ्ट से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट के कारण मीटर और वायरिंग में आग लगने की बात सामने आई है, जिससे लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के समय अपार्टमेंट में कई लोग मौजूद थे, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत सभी रहवासियों को सतर्क किया। इसके बाद गार्ड और स्थानीय लोगों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक काबू पा लिया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग लगभग बुझ चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने भवनों में फायर सेफ्टी सिस्टम की नियमित जांच कराते रहें और आपात स्थिति में सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

देखें वीडियो

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.