Media24Media.com: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद परिवार खत्म, मुंबई में 4 की दर्दनाक मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिरयानी और तरबूज खाने के बाद परिवार खत्म, मुंबई में 4 की दर्दनाक मौत

Document Thumbnail

 मुंबई के पायधुनी इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि परिवार ने रात के खाने में बिरयानी खाई थी, जिसके बाद तरबूज भी खाया। खाना खाने के कुछ ही समय बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक-एक कर सभी ने दम तोड़ दिया।

विशेषज्ञों के मुताबिक फूड पॉइजनिंग भोजन में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, फंगस, रसायन या पहले से बने जहरीले तत्वों की वजह से हो सकती है। गर्मी के मौसम में बासी, अधपका या गलत तरीके से रखा गया खाना जल्दी खराब हो जाता है। तरबूज जैसे फल भी यदि कटे हुए या संक्रमित हों तो नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.