Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश, 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश, 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूल 20 अप्रैल 2026 से बंद रहेंगे। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना था, लेकिन बढ़ते तापमान के चलते इसे पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है।


स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।


स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब संशोधित ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए अवकाश पहले लागू किया गया है।

गौरतलब है कि अभिभावक भी लगातार इस मांग को उठा रहे थे कि अप्रैल में ही पड़ रही तेज गर्मी के कारण बच्चों को राहत दी जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.