Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: आरक्षक की पत्नी-बेटे की हत्या, बेटी ICU में, आरोपी महिला गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: आरक्षक की पत्नी-बेटे की हत्या, बेटी ICU में, आरोपी महिला गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित एसटीएफ कॉलोनी में एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल के ICU में भर्ती है।


अचानक घर में घुसकर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अचानक घर में दाखिल हुई और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर में मौजूद एक अन्य बच्चे ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

आरोपी महिला गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक नितेश यादव के बीच कथित अवैध संबंध थे, जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी आरोपी महिला आरक्षक के घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बावजूद अगले दिन उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे की असली वजह और संभावित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद एसटीएफ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.