Media24Media.com: मासूम की हत्या कर जंगल में छिपाया शव, अपहरण की झूठी कहानी बनाती रही मां, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मासूम की हत्या कर जंगल में छिपाया शव, अपहरण की झूठी कहानी बनाती रही मां, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना कापू थाना क्षेत्र के पारेमेर फिटिंगपारा गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार, बोधसाय मंछवार और उसकी पत्नी सोनमति के दो बच्चे हैं—चार साल की बेटी ढूलबाई और ढाई साल का बेटा अनुज। 16 अप्रैल को अनुज अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चा आखिरी बार अपनी मां सोनमति के साथ देखा गया था। पूछताछ में सोनमति बार-बार बयान बदलती रही और अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।

इसी बीच पुलिस को गांव के पास जंगल में बच्चे का शव बरामद हुआ। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर सोनमति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बेटे के साथ पैदल जा रही थी। तेज धूप में बच्चा बार-बार गोद में लेने की जिद कर रहा था, जिससे वह गुस्से में आ गई। इसी दौरान उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन बोधसाय घर से बाहर गया हुआ था। घर लौटने पर उसे केवल बेटी मिली। अगले दिन सोनमति अकेले घर पहुंची और वह शराब के नशे में थी। पति के पूछने पर उसने बेटे के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। दो दिन तक बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर बोधसाय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.