Media24Media.com: छत्तीसगढ़: शादी से लौट रहीं लड़कियां बनीं दरिंदगी का शिकार, इलाके में दहशत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़: शादी से लौट रहीं लड़कियां बनीं दरिंदगी का शिकार, इलाके में दहशत

Document Thumbnail

 अंबिकापुर/सरगुजा। सरगुजा जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से कई युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।


पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल की रात चार नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार 8-9 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। दो लड़कियां किसी तरह वहां से भागने में सफल रहीं, जबकि दो अन्य को आरोपी अलग-अलग स्थानों पर ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद पीड़िताएं देर रात घर पहुंचीं, लेकिन भय के कारण तुरंत परिजनों को जानकारी नहीं दी। अगले दिन 25 अप्रैल को एक पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने 26 अप्रैल को एक पीड़िता की मां की शिकायत पर प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) और POCSO Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों पीड़िताओं का चिकित्सकीय परीक्षण (MLC) भी कराया गया है।

अमोलक सिंह ढिल्लो (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 29 अप्रैल को दोनों पीड़िताओं को आगे की कार्रवाई के लिए अंबिकापुर लाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.