Media24Media.com: करेंसी टावर में लिफ्ट में फंसी ACS ऋचा शर्मा, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

करेंसी टावर में लिफ्ट में फंसी ACS ऋचा शर्मा, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

Document Thumbnail

 रायपुर। करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है, जब वे लगभग 10 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट के भीतर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था, जिससे उन्हें घबराहट होने लगी। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं, जिसके चलते राहत पहुंचने में देरी हुई।

सूत्रों के मुताबिक, ACS ने अपने मोबाइल से अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने डॉ. रोहित यादव से संपर्क कर पावर बैकअप और सोलर सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आने के बाद उनकी हालत असहज बताई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टावर में लिफ्ट फंसने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में ऑफिस और दुकानें संचालित हैं, वहीं सातवीं मंजिल पर जिम होने के कारण रोजाना भारी आवाजाही रहती है।

इतने बड़े कॉम्प्लेक्स में सीमित लिफ्ट और आपातकालीन सुविधाओं की कमी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नगर निगम, फायर सेफ्टी और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.