Media24Media.com: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी हिरासत में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी हिरासत में

Document Thumbnail

 जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पास के गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान बच्ची जब टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली, तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसे पास के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद मामला रिश्तेदारी और गांव से जुड़ा होने के कारण परिजनों ने पहले आपसी स्तर पर चर्चा की, लेकिन बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(डी) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.