Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। अचानक बदले मौसम के कारण कई क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।


भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे एक साथ सक्रिय तीन प्रमुख मौसम प्रणाली जिम्मेदार हैं, जिनसे वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ गई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर न जाने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

वहीं किसानों को भी सतर्क रहने और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।


अधिकारियों ने नागरिकों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.