Media24Media.com: ई-चालान बनाते समय हंगामा, पुलिस से भिड़े तीन युवक गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ई-चालान बनाते समय हंगामा, पुलिस से भिड़े तीन युवक गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में चालानी कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। घटना Telibandha Ring Road की बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक पुलिस नो पार्किंग में खड़े एक ट्रक का ई-चालान बना रही थी। इसी दौरान एक्टिवा में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।

आरोप है कि युवकों ने ई-चालान बनाने वाली डिवाइस और मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए Sandeep Singh, Hardeep Singh और Princepal Singh के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.