Media24Media.com: घर की ही निकली चोर: बेटी ने सोना चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखा गिरवी, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

घर की ही निकली चोर: बेटी ने सोना चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखा गिरवी, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर : दुर्ग जिले के भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही घर से सोने के गहने चोरी कर उन्हें गिरवी रख दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत 21 जनवरी को पीड़ित पिता ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को उनके घर से सोने के गहने अचानक गायब हो गए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई थी।

जांच के दौरान संदेह घर के ही एक सदस्य पर गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की घटना में उनकी 26 वर्षीय बेटी ही शामिल थी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए गहनों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिया था, जबकि बाकी गहने अपने पास ही छिपाकर रखे थे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.