Media24Media.com: Hindu Nav Varsh 2026: आज से शुरू हुआ हिंदू नववर्ष 2083, जानें कैसा रहेगा ‘रौद्र संवत्सर’

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Hindu Nav Varsh 2026: आज से शुरू हुआ हिंदू नववर्ष 2083, जानें कैसा रहेगा ‘रौद्र संवत्सर’

Document Thumbnail

 Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुरुवार, 19 मार्च 2026 को हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ होता है। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी।


इस वर्ष विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रौद्र संवत्सर’ है। ज्योतिष के अनुसार नववर्ष जिस दिन से शुरू होता है, उस दिन के ग्रह को वर्ष का राजा माना जाता है। इस बार गुरुवार होने के कारण गुरु बृहस्पति को वर्ष का राजा माना गया है, जबकि मंगल ग्रह को मंत्री (सेनापति) का पद प्राप्त हुआ है।

कैसा रहेगा ‘रौद्र संवत्सर’?

ज्योतिष शास्त्र में ‘रौद्र संवत्सर’ को उग्र और परिवर्तनकारी माना जाता है। ऐसा संवत्सर लगभग 60 वर्ष पहले 1966 में भी आया था। माना जा रहा है कि इस वर्ष दुनिया की राजनीति में हलचल देखने को मिल सकती है। कई देशों में सत्ता परिवर्तन या बड़े राजनीतिक फैसले संभव हैं।

भारत पर संभावित प्रभाव

देश में शासन और नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप और असामान्य मौसम की स्थिति भी बन सकती है। मौसम में बदलाव का असर खेती-किसानी पर पड़ सकता है, जिससे महंगाई और आर्थिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकेत

विश्व स्तर पर कई देशों के बीच नए समझौते हो सकते हैं, जिनका असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। विभिन्न देशों में कानून और नीतियों में बदलाव के संकेत भी हैं, जिससे सामाजिक संतुलन और विकास को बढ़ावा मिल सकता है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की संभावना भी जताई जा रही है।

विक्रम संवत 2083 यानी ‘रौद्र संवत्सर’ चुनौतियों और बदलावों से भरा वर्ष हो सकता है। हालांकि, इस दौरान सुधार और नई संभावनाओं के द्वार भी खुल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस समाचार में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय आकलनों पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.