Media24Media.com: टी-20 विश्वकप फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

टी-20 विश्वकप फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Document Thumbnail

 रायपुर। विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में पहुँचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।


मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि टीम इसी जज़्बे और दमदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर नया इतिहास रचेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.