Media24Media.com: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: मुख्यमंत्री साय ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: मुख्यमंत्री साय ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

Document Thumbnail

 India vs New Zealand Final : टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


फाइनल मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत की खुशी देगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ के लोग भी टीम इंडिया की जीत के लिए उत्साहित हैं और सभी की शुभकामनाएं भारतीय खिलाड़ियों के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि भारतीय टीम बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम करेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.