Media24Media.com: प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखें राज्य सरकारें: प्रधानमंत्री मोदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखें राज्य सरकारें: प्रधानमंत्री मोदी

Document Thumbnail

 PM Modi Speech : प्रधानमंत्री मोदी ने आज मंगलवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उससे उत्पन्न वैश्विक हालात पर विस्तृत वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट के मद्देनजर राज्य सरकारों को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


प्रधानमंत्री ने कहा कि Middle East में जारी युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसके कारण पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। भारत सभी संबंधित देशों से लगातार संपर्क में है और संवाद व कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है।

पश्चिम एशियाई देशों से लगातार संपर्क

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत United States समेत कई देशों के साथ संपर्क में है। पश्चिम एशिया के राष्ट्राध्यक्षों से दो चरणों में बातचीत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि Hormuz Strait से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जो विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं, जो भारत के लिए चिंता का विषय है।

ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि भारत में तेल, गैस और उर्वरक की आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने बताया कि युद्ध के कारण वैश्विक व्यापार मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति पर असर पड़ा है।

ऊर्जा संकट और भारतीयों की सुरक्षा चिंता का विषय

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष को तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है और इससे वैश्विक स्तर पर गंभीर ऊर्जा संकट उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा और आजीविका भारत सरकार की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि ऐसे समय में भारत की संसद से शांति, संयम और संवाद का एकजुट संदेश पूरी दुनिया तक जाना चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.