Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सनसनी: शिक्षक की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सनसनी: शिक्षक की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

Document Thumbnail

 रायपुर : सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर ने टंगिया (धारदार हथियार) से वार कर शिक्षक की जान ली और बाद में शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।


मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे, तभी घात लगाए आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

ऐसे हुई वारदात

घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव की है। आरोपी ने पहले शिक्षक पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे ले जाकर आग के हवाले कर दिया।

गांव में दहशत, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.