Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सनसनी: वरिष्ठ आईपीएस रतनलाल डांगी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और यौन उत्पीड़न के आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सनसनी: वरिष्ठ आईपीएस रतनलाल डांगी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और यौन उत्पीड़न के आरोप

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और आईजी रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी आदेश में डांगी पर पद की गरिमा के विपरीत आचरण और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


सूत्रों के अनुसार, यह मामला तब गरमाया जब एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक और अश्लील फोटो वायरल होने से विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचा।


आदेश में उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित डांगी का व्यवहार विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं था। हालांकि डांगी ने आरोपों को गलत बताते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग का काउंटर केस दर्ज कराया था, लेकिन शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन का निर्णय लिया।

निलंबन की अवधि में डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर रहेगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना उनके लिए मना है। उन्हें इस दौरान केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.