Media24Media.com: चरौदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पहुंचे पायलेट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पहुंचे पायलेट

Document Thumbnail

 आरंग। सोमवार को आजिविका ग्राम संगठन, ग्राम पंचायत एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के संयुक्त संयोजन में स्कूल प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल की पहल पर अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर से पधारे पायलेट ओ. के. तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, आरंग से नरेंद्र द्विवेदी, पुराविद् डॉ. शुभ्रा रजक तिवारी, सीआरपीएफ कैंप भिलाई से डॉक्टर इंदु वशिष्ठ, अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिपरे, गृहणी सुषमा तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि नीरा देवशरण धीवर, छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस सुश्री रिचा शर्मा, सुधा देवदास, नेत्र सहायक अधिकारी अन्नपूर्णा वर्मा, प्रधान पाठिका डार्थी तांडी, नवाचारी शिक्षिका तृप्ति शर्मा, एन. एम. उमा साहू, समाजसेवी सुश्री श्रद्धा रजक अतिथि रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आजीविका ग्राम संगठन अध्यक्ष शकुन चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र से पहुंची सभी महिलाओं ने अपना - अपना अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को प्रेरित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति सम्मान पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।

वहीं बी.ई.ओ. दिनेश शर्मा जी ने अलग-अलग क्षेत्र की विदुषी महिलाओं को आमंत्रित करने वाले पहल की सराहना करते हुए कहा की नारी आज हर क्षेत्र में आगे है। नारी, शक्ति का दूसरा रूप है। माताएं बच्चों के साथ ज्यादातर वक्त व्यतीत करती है इसलिए बच्चों के आचरण और संस्कारों पर माताओं का ज्यादा प्रभाव पड़ता है इसलिए माताओं को सजग रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र भेट करते हुए सम्मानित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

वहीं पायलेट तिवारी जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है बल्कि पुरुष पिछड़ रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन व संयोजन में अहम् भूमिका शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, आजिविका ग्राम संगठन अध्यक्ष सकुन चंद्राकर, सरपंच देवशरण धीवर, प्रधान पाठक के. के. परमाल, शिक्षिका संगीता पाटले, प्रभा धीवर, शिक्षक दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर प्रसाद साहू, लिपिक विक्की करमले, देवकी चंद्राकर, अर्चना साहू, सरस्वती धीवर का रहा।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शमा बांधा। फिल्म एक्ट्रेस रिचा शर्मा और सुधा देवदास द्वारा किया गया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सभी आमंत्रित मातृशक्तियों को श्रीफल, श्रीमद्भागवत गीता, और प्रशस्ति पत्र ‌भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्तियां मितानीन दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोईंया, शिक्षक - शिक्षिकाओं, बच्चों की उपस्थिति व सहभागिता रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.