Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में SSC जैसी नई भर्ती व्यवस्था लागू, अब एक परीक्षा से कई नौकरियों का मौका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में SSC जैसी नई भर्ती व्यवस्था लागू, अब एक परीक्षा से कई नौकरियों का मौका

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अलग-अलग विभागों की भर्तियों के लिए बार-बार आवेदन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की झंझट खत्म होने जा रही है।


राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ के गठन का फैसला लिया है, जो अब तृतीय और चतुर्थ वर्ग की सभी भर्तियों को एक साथ आयोजित करेगा। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा के जरिए कई पदों के लिए अवसर मिलेगा।

इस नई प्रणाली की खास बात यह है कि हर वर्ष भर्ती परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को पहले से परीक्षा तिथियों की जानकारी मिल सकेगी और वे बेहतर तरीके से अपनी तैयारी कर पाएंगे।

अब तक अलग-अलग परीक्षाएं व्यापमं द्वारा आयोजित की जाती थीं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और अभ्यर्थियों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

सरल शब्दों में कहें तो नई व्यवस्था से नौकरी की तैयारी अब पहले से अधिक आसान, सस्ती और व्यवस्थित होने जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.