Media24Media.com: महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: छह गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.12 करोड़ का माल जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: छह गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.12 करोड़ का माल जब्त

Document Thumbnail

 महासमुंद (छत्तीसगढ़)। जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये आंकी गई है।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों से कुल 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया गया। तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर तस्करी के इरादे से जा रहे थे।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रेहटीखोल के पास की गई, जहां सिंघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई नौ बोरियों से कुल 213 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में दो मध्यप्रदेश और चार उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं। उनकी पहचान सतीश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सूरज गुप्ता, योगेश कुशवाहा, हरिबाबू वर्मा और रामबाबू वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.