Media24Media.com: मिडिल ईस्ट जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल ₹115 तक बढ़े दाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मिडिल ईस्ट जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल ₹115 तक बढ़े दाम

Document Thumbnail

 LPG Cylinder : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये तक महंगा हो गया है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं।


रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम

नई दरों के अनुसार अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 853 रुपये थी। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है।

इसी तरह चेन्नई में सिलेंडर के दाम 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गए हैं, जबकि कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 939 रुपये में मिलेगा, जो पहले 879 रुपये था।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू गैस के साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये में मिलेगा।

मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1835 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये हो गई है।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इससे पहले भी बढ़ोतरी हो चुकी है। 1 मार्च को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 28 रुपये महंगा हुआ था, जबकि अन्य महानगरों में इसकी कीमत करीब 31 रुपये तक बढ़ी थी। इसके अलावा 1 फरवरी को भी 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पिछले साल अप्रैल से स्थिर बनी हुई थी। 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे। अब एक बार फिर 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.