Media24Media.com: कुम्हारी खारून ब्रिज 1 महीने बंद, दुर्ग पुलिस का डायवर्सन प्लान लागू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कुम्हारी खारून ब्रिज 1 महीने बंद, दुर्ग पुलिस का डायवर्सन प्लान लागू

Document Thumbnail

 दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने व्यापक डायवर्सन प्लान लागू किया है।


भिलाई सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में बैठक आयोजित कर यह योजना तैयार की गई।


 एक महीने तक बंद रहेगा ब्रिज

मरम्मत कार्य के चलते दुर्ग-रायपुर को जोड़ने वाला खारून ब्रिज एक महीने तक बंद रहेगा। इस दौरान हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।

 हल्के वाहनों के लिए डायवर्सन

 दुर्ग से रायपुर
नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग
सुपेला/रिसाली से: उतई-सेलूद-ढौर-अमलेश्वर मार्ग
खुर्सीपार/चरोदा से: सिरसा गेट-खुर्द-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर
रायपुर से दुर्ग
चंदनीडीह से पुराना रपटा पुल
रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग

 भारी वाहनों के लिए विशेष नियम

कुछ समय के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
राजनांदगांव से आने वाले वाहन सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक रोके जाएंगे
महासमुंद की ओर से आने वाले वाहन शाम 5 से 8 बजे तक रोके जाएंगे
भिलाई ट्रांसपोर्ट नगर से सुबह 9 से 12 बजे तक कुम्हारी की ओर एंट्री बंद

वैकल्पिक रूट (भारी वाहन)

मुरमुंदा-ओटेबंध-गुधेली-पठारीडीह होकर उरला (रिंग रोड-4)
उरला-सिलतरा से आने वाले वाहन निर्धारित समय पर रोके जाएंगे

 निर्माण एजेंसी को निर्देश

24 घंटे वालेंटियर तैनात रहेंगे
ब्रिज के दोनों ओर क्रेन उपलब्ध रहेगी
सभी डायवर्सन पॉइंट पर रूट मैप और संकेतक लगाए जाएंगे
खराब वाहनों को तुरंत हटाने की व्यवस्था

 पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:

कुम्हारी ब्रिज मार्ग से बचें
निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
ट्रैफिक नियमों का पालन करें

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.