Media24Media.com: अपहरण की कहानी निकली झूठी, म्यूल खाते के पैसे चुकाने नाबालिग ने दोस्तों संग रची साजिश, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अपहरण की कहानी निकली झूठी, म्यूल खाते के पैसे चुकाने नाबालिग ने दोस्तों संग रची साजिश, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के भिलाई में नाबालिग के कथित अपहरण का मामला जांच के दौरान झूठा निकला। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि नाबालिग ने म्यूल खाते के पैसों का हिसाब चुकाने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश दोस्तों के साथ मिलकर रची थी।


Bhilai-3 पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों को Dhanbad और Jharsuguda से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुरुआत में नाबालिग के बड़े भाई आशीष ठाकुर की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि जांच में सच्चाई सामने आने के बाद अब मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 318(4) और 62 के तहत नया केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह म्यूल खाते खरीदकर बेचने का काम करता है। इसी सिलसिले में वह खाते बेचने Dhanbad गया था। लेकिन वहां खरीदारों ने खाते लेने से मना कर दिया और एडवांस की रकम वापस मांगने लगे।

नाबालिग ने बताया कि इस दौरान उसे डराया-धमकाया भी गया और घरवालों को फोन कर पैसे की मांग करने को कहा गया। हालांकि जब उन्हें पता चला कि मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई है तो डर के कारण उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस के मुताबिक 3 मार्च को नाबालिग अपने घर से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए धनबाद के लिए निकला था। 4 मार्च को वहां पहुंचने के बाद उसने अपने बड़े भाई को व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और उसे छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये की मांग की जा रही है।

बाद में बातचीत के दौरान यह रकम घटाकर 50 हजार रुपये तक बताई गई। इसके बाद नाबालिग के बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.