Media24Media.com: ​ लखौली के खोमन ने 40वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल, ​जीवन भर रक्तदान करने का लिया है संकल्प

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

​ लखौली के खोमन ने 40वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल, ​जीवन भर रक्तदान करने का लिया है संकल्प

Document Thumbnail

 ​ आरंग । गायत्री परिवार विवेकानंद श्रेष्ठ युवा मंडल के सदस्य और ग्राम लखौली निवासी 35 वर्षीय खोमन साहू ने बुधवार को 40वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की है। खोमन अब तक 40 जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान कर चुके हैं।


​उनका ब्लड ग्रुप 'ए पॉजिटिव' (A+) है। खोमन न केवल स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि समय-समय पर अन्य जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से उन्हें आत्मिक संतोष और खुशी मिलती है। समाज सेवा के साथ-साथ वे पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे जनसरोकार के कार्यों में भी सदैव सक्रिय रहते हैं। उनकी दिनचर्या और खान-पान पूरी तरह संतुलित और नियमित है।

​खोमन का कहना है कि रक्तदान से शरीर में नए रक्त का तेजी से निर्माण होता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है। अक्सर लोग डर या भ्रम के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं, लेकिन उनका संदेश है कि रक्तदान के समय मन प्रसन्न और सकारात्मक होना चाहिए, क्योंकि "रक्तदान ही जीवनदान है।" वे डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार जीवनभर रक्तदान करने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।

​उन्होंने आम जन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम या उससे अधिक है, तो उन्हें आगे आकर रक्तदान करना चाहिए ताकि असमय किसी की जान बचाई जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.