Media24Media.com: Pakistan Airstrike on Kabul : युद्ध की आग में झुलसा काबुल! अस्पताल पर हमले से 400 मौतों का दावा, दुनिया में हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Pakistan Airstrike on Kabul : युद्ध की आग में झुलसा काबुल! अस्पताल पर हमले से 400 मौतों का दावा, दुनिया में हड़कंप

Document Thumbnail

 Pakistan Airstrike on Kabul : मध्य एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Afghanistan ने Pakistan पर बड़ा आरोप लगाया है। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने राजधानी Kabul में एक अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें अब तक 400 लोगों की मौत हो गई है और करीब 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता Hamdullah Fitrat ने बताया कि सोमवार देर रात पाकिस्तान की सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया। बमबारी के बाद इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और उसमें आग लग गई। राहत और बचाव दल मलबे से शव निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

फितरत के अनुसार, इस हमले में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 400 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार

अफगानिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है। पाक अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना ने किसी भी अस्पताल या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया। पाकिस्तान का दावा है कि सोमवार को किए गए हमले केवल आतंकवादी ठिकानों पर थे और किसी भी नागरिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचा।

कई दिनों से बढ़ा हुआ है तनाव

Pakistan और Afghanistan के बीच पिछले कई दिनों से तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच सीमा पार हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस घटना को लेकर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर Rashid Khan ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमलों के वीडियो साझा करते हुए United Nations से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.