Media24Media.com: सीआरपीएफ केंप भिलाई में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीआरपीएफ केंप भिलाई में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Document Thumbnail

 आरंग। रविवार को ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय पुलिस बल, रायपुर के द्वारा सीआरपीएफ कैंप भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जोरा मॉल रायपुर के प्रमोटर एवं ब्रांडिग और डिजिटल मार्केटिंग के मार्गदर्शक दिव्या मुख्य अतिथि रही।इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक, अजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट, अजय सिंह, उप कमाण्डेंट, प्रतिमा सिंह, रिचा कुमारी एवं केरिपुबल कैंप परिसर में रह रही सभी महिलाएं व उनके परिवार तथा अधिकारीगण उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए। महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा। 


इस अवसर पर केरिपुबल मोटेंशनरी स्कूल की अध्यापिका, आया एवं ग्रुप केन्द्र रायपुर में पदस्थ सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। तपश्चात मुख्य अतिथि दिव्या ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विचार साझा करते हुए कहा आज की महिलाऐं घर के काम-काज से बाहर निकलकर व्यवसाय, साहित्य, प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा, पुलिस विभाग, हवाई सेवा इत्यादि क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहीं हैं। और अपने अधिकारों के प्रति पूर्ण रुप से सजग हैं।


अजय सिंह कुमार, उप महानिरीक्षक, केरिपुबल ग्रुप केन्द्र रायपुर के द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा आज का यह दिन महिलाओं को समर्पित है। आज के बदलते विश्व पटल पर महिलाओं द्वारा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, अनुसंधान एवं देश की रक्षा इत्यादि सभी क्षेत्रों में अहम योगदान दिया जा रहा है। वहीं केरिपुबल में लगभग दस हजार से अधिक महिला कार्मिक कार्यरत हैं जो देश के आंतरिक सुरक्षा में सर्वोच्च दायित्व निर्वहण कर रही हैं।
इस अवसर पर कैंप की करीब 250 से मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.