Media24Media.com: CBSE 12th Exam : मिडिल ईस्ट में जंग का असर, CBSE ने 12वीं बोर्ड एग्जाम किए रद्द

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CBSE 12th Exam : मिडिल ईस्ट में जंग का असर, CBSE ने 12वीं बोर्ड एग्जाम किए रद्द

Document Thumbnail

 CBSE Board Exam : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशिया के कुछ देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान, अमेरिका व इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए CBSE ने इन देशों में 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।


बोर्ड ने पहले 12 मार्च से 14 मार्च तक निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब स्थिति की समीक्षा के बाद 10 अप्रैल 2026 तक होने वाली परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

CBSE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए लागू होगा।

सर्कुलर में बताया गया है कि बोर्ड ने 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च 2026 को जारी अपने पिछले निर्देशों के संदर्भ में मौजूदा हालात की समीक्षा की। संबंधित देशों में परीक्षाएं आयोजित करने की व्यवहारिकता, स्थानीय प्रशासन और स्कूलों से मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह अंतिम निर्णय लिया गया।

15 दिनों से जारी है संघर्ष

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच पिछले करीब 15 दिनों से तनाव और हमले जारी हैं। इस संघर्ष में कई अधिकारियों सहित हजारों लोगों की मौत होने की खबरें सामने आई हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन और ट्रैवल सेक्टर पर भी पड़ रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.