Media24Media.com: धर्म परिवर्तन कानून से लेकर भर्ती तक… साय कैबिनेट के फैसलों ने बढ़ाई हलचल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धर्म परिवर्तन कानून से लेकर भर्ती तक… साय कैबिनेट के फैसलों ने बढ़ाई हलचल

Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 10 मार्च 2026 को रायपुर में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों को मंजूरी दी गई। जानिए बैठक के 10 बड़े फैसले -


कैबिनेट के 10 प्रमुख निर्णय

छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को मंजूरी
धर्म परिवर्तन में बल, प्रलोभन, कपट, अनुचित प्रभाव या गलत जानकारी के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दी गई।

13 राजनीतिक मामलों को कोर्ट से वापस लेने की मंजूरी
राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 13 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सोलर हाईमास्ट संयंत्र पर अनुदान तय
क्रेडा के माध्यम से सोलर हाईमास्ट के लिए 1.50 लाख रुपये तक राज्य अनुदान देने का निर्णय लिया गया।

घरेलू बायोगैस संयंत्र को प्रोत्साहन
2 से 6 घन मीटर क्षमता वाले बायोगैस संयंत्र के लिए 9 हजार रुपये प्रति संयंत्र अनुदान जारी रहेगा।

पंजीयन पर अतिरिक्त उपकर शुल्क समाप्त
संपत्ति के पंजीयन पर लगने वाला 12% अतिरिक्त उपकर खत्म करने के लिए संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई।

नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम में संशोधन
शहरी और ग्रामीण विकास से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए संशोधन विधेयक को स्वीकृति।

गृह निर्माण मंडल अधिनियम 1972 में संशोधन
राज्य के आवास विकास कार्यों को बेहतर बनाने के लिए अधिनियम में संशोधन का निर्णय।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों की भर्ती के लिए नया कर्मचारी चयन मंडल बनाया जाएगा।

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए नया कानून
लोक भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए नया विधेयक मंजूर किया गया।

राजनांदगांव में क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ जमीन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन को अत्याधुनिक क्रिकेट मैदान और अकादमी बनाने के लिए जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.