Media24Media.com: CG NEWS : सीढ़ियों की ग्रिल से लटका मिला 10वीं का छात्र, पुलिस जांच में जुटी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : सीढ़ियों की ग्रिल से लटका मिला 10वीं का छात्र, पुलिस जांच में जुटी

Document Thumbnail

 दंतेवाड़ा। जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


सीढ़ियों की ग्रिल से लटका मिला छात्र

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। घटना तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

सुबह जब हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों की ग्रिल से फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत हॉस्टल अधीक्षक को सूचना दी गई। अधीक्षक ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और जांच

बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। छात्र द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हॉस्टल स्टाफ, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.