Media24Media.com: घरवालों को दिखाने के लिए बन गया RPF दारोगा, प्लेटफॉर्म पर खुल गई पोल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

घरवालों को दिखाने के लिए बन गया RPF दारोगा, प्लेटफॉर्म पर खुल गई पोल

Document Thumbnail

 प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के Prayagraj में एक फर्जी आरपीएफ दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई Government Railway Police (जीआरपी) थाना पुलिस ने की। आरोपी कई दिनों से ट्रेन में मुफ्त यात्रा कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि घरवालों के नौकरी के दबाव के कारण उसने खुद को आरपीएफ दारोगा बताना शुरू कर दिया था, जिससे वह ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सके।


गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। उसे प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि परिवार वाले नौकरी को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। नौकरी न मिलने के कारण उसने आरपीएफ की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों को भ्रमित करना शुरू कर दिया और इसी बहाने ट्रेनों में मुफ्त यात्रा करता रहा।

दिव्यांशु कुमार Ghazipur जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के रेंगा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से आरपीएफ की वर्दी, उस पर लगे स्टार, बैज, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी, लाल रंग के जूते और खाकी मोजे बरामद किए हैं। तलाशी के दौरान उसके पास से 650 रुपये नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी मिला।

पुलिस के अनुसार आरोपी करीब तीन महीने से वर्दी पहनकर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना पूरा सच बता दिया।

यह कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ Government Railway Police थाना, प्रयागराज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.