Media24Media.com: भारत आने वाले ईरानी विमान पर हमला, बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत आने वाले ईरानी विमान पर हमला, बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव

Document Thumbnail

 ईरान। मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एक ईरानी नागरिक विमान को अमेरिकी एयरस्ट्राइक में निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महान एयर (Mahan Air) का यह विमान भारत आने वाला था और मानवीय सहायता मिशन का हिस्सा था।


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह विमान 1 अप्रैल को सुबह 4 बजे दिल्ली पहुंचने वाला था, जहां इसे राहत सामग्री लानी थी। लेकिन एयरपोर्ट पर खड़े होने के दौरान ही यह हमले की चपेट में आ गया, जिससे सहायता अभियान प्रभावित हो गया।

अमेरिका की पुष्टि नहीं

इस हमले को लेकर अब तक अमेरिका की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ईरानी सूत्रों ने इसे अमेरिकी कार्रवाई बताया है।

ईरान ने बताया ‘युद्ध अपराध’

ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन और ‘युद्ध अपराध’ करार दिया है। भारत में स्थित ईरानी दूतावास के मुताबिक, विमान में विभिन्न देशों से मंगाई गई दवाइयां और चिकित्सा उपकरण मौजूद थे और यह पूरी तरह मानवीय मिशन पर था।

अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला

ईरान ने शिकागो कन्वेंशन 1944, मॉन्ट्रियल कन्वेंशन 1971 और जिनेवा कन्वेंशन प्रोटोकॉल I का हवाला देते हुए कहा कि नागरिक विमान पर हमला अंतरराष्ट्रीय अपराध की श्रेणी में आता है।

जांच और कार्रवाई की मांग

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस घटना की तत्काल जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पहले से प्रतिबंधों में है एयरलाइन

गौरतलब है कि महान एयर लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है। वॉशिंगटन का आरोप है कि इसके संबंध इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से हैं, हालांकि तेहरान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

इस घटना के बाद युद्धग्रस्त क्षेत्रों में नागरिक विमानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.